लॉन्च होते ही मचाया तहलका: महिंद्रा की नई Formula E एडिशन SUV में ऐसा क्या है खास?

महिंद्रा ने अपनी नई BE 6 Sporteq Formula E Freedom Edition लॉन्च कर दी है। 683 किमी की रेंज, 286hp पावर और इमरजेंसी के लिए खास 'Revive' फीचर इसे सबसे अलग बनाता है। जानें इसकी कीमत, फीचर्स और बुकिंग की पूरी जानकारी।

Updated : 15 August 2026, 2:01 PM IST
google-preferred

New Delhi: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Freedom Edition को लॉन्च कर दिया है। ऑटोमोबाइल बाजार में इस नए स्पेशल एडिशन की चर्चा जोरों पर है, क्योंकि इसमें शानदार रेसिंग डिजाइन के साथ-साथ कई आधुनिक फीचर्स और तकनीक को शामिल किया गया है। कंपनी ने इसे दो खास वेरिएंट्स में उतारा है।

वेरिएंट और कीमतें

महिंद्रा ने इस शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो वेरिएंट्स- FE और FE फोर में पेश किया है।

FE वेरिएंट: इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 24.45 लाख रुपए तय की गई है।

FE फोर वेरिएंट: इस दमदार वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 26.95 लाख रुपए रखी गई है।

Bajaj Auto डीलरशिप पर बड़ा घोटाला! वायरल डायरी ने खोली ठगी की परतें, दर्जन भर ग्राहक शिकार

आकर्षक डिजाइन और एक्सटीरियर

इस नए फ्रीडम एडिशन के डिजाइन में ग्राहकों के लिए खास बदलाव किए गए हैं। इसमें पुराने वर्जन वाले भारी बंपर और सर्कुलर हेडलाइट्स की जगह स्टैंडर्ड BE6 मॉडल जैसा ही लुक दिया गया है, जिसमें सी-शेप (C-Shape) की फ्रंट और रियर DRLs और स्लीक बंपर मिलते हैं। खास पहचान के लिए इसके आगे के फेंडर पर 'Formula E' की बैजिंग दी गई है। इसके अलावा, नया Rosso Impulso कलर ऑप्शन और पूरी बॉडी पर तीन रंगों वाले आकर्षक डेकल्स व स्टीकर्स इस एसयूवी को बेहद स्पोर्टी लुक देते हैं।

इंटीरियर और डैशबोर्ड लेआउट

केबिन के अंदर के लेआउट को स्पोर्टी और प्रीमियम टच दिया गया है। इसमें फायरस्टॉर्म ऑरेंज कलर स्कीम, लेदरेट और सुएड अपहोल्स्ट्री, और पैनोरमिक ग्लास रूफ पर फॉर्मूला ई के डेकल्स दिए गए हैं। डैशबोर्ड पर ड्राइवर और को-ड्राइवर को अलग करने वाला हेलो-जैसा लूप दिया गया है। इसके अलावा, इसमें ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप की जगह एक शानदार 12.3 इंच की स्क्रीन मिलती है, जो आधुनिक तकनीक से लैस है।

आधुनिक फीचर्स और खास 'Revive' फंक्शन

फीचर्स के मामले में यह एसयूवी बेहद दमदार है। इसमें 16-स्पीकर हरमन कार्डन (Harman Kardon) साउंड सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, लेवल-2 ADAS और 540-डिग्री कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें Google Gemini, गेमिंग सूट और कराओके जैसे कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं।

इस एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत इसका 'Revive' फंक्शन है। यदि कभी सफर के दौरान बैटरी 0% पर पहुंच जाती है, तो यह इमरजेंसी फीचर गाड़ी को नजदीकी चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचने के लिए थोड़ी एक्स्ट्रा रेंज देता है। हालांकि, सुरक्षा और आपातकाल को ध्यान में रखते हुए इस फीचर का इस्तेमाल केवल 5 बार ही किया जा सकेगा।

Auto: 3 लाख सस्ती हुई ये लग्जरी SUV! अब ADAS, 7 एयरबैग और मसाज सीट्स के साथ मचा सकती है तहलका

बैटरी पावर और शानदार रेंज

परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें टॉप-टियर 79kWh का बैटरी पैक और रियर मोटर पावरट्रेन दिया गया है। यह पावरट्रेन 286hp की जबरदस्त पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। MIDC के अनुसार, यह सिंगल चार्ज में 683 किमी तक की लंबी रेंज देने में सक्षम है।

चार्जिंग की बात करें तो यह एसयूवी 180kW की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी महज 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है। वहीं, होम चार्जर के जरिए इसे आसानी से फुल चार्ज किया जा सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  15 August 2026, 2:01 PM IST

Advertisement