Mahagama Accident: एक घंटे तक लहूलुहान पड़ा रहा युवक, महागामा हादसे में अर्जुन की मौत का जिम्मेदार कौन? जानें पूरा मामला

Mahagama Accident: महागामा के दियाजोरी चौक के पास भीषण सड़क हादसा। अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय अर्जुन रविदास की मौत। शादी समारोह से घर लौटने के दौरान युवक के साथ हुई दर्दनाक घटना। पुलिस मामले की जांच और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी।

Updated : 2 May 2026, 6:22 AM IST
google-preferred

Ranchi: झारखंड के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दियाजोरी चौक के पास शुक्रवार की देर शाम एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना हुई। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने मृतक के परिवार की खुशियां मातम में बदल दी हैं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

एक घंटे तक झाड़ियों में तड़पता रहा युवक

मृतक की पहचान महागामा वार्ड नंबर पांच (हरिजन टोला) निवासी चुनका रविदास के 28 वर्षीय पुत्र अर्जुन रविदास के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्जुन सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा। दर्दनाक पहलू यह रहा कि हादसे के बाद अंधेरे के कारण वह लगभग एक घंटे तक लहूलुहान हालत में वहां तड़पता रहा। काफी देर बाद बलबड्डा निवासी पीतांबर कुमार सिंह की नजर उन पर पड़ी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Saharanpur: एक लाश नहर में, दूसरी खेत में… आखिर उस फार्म हाउस में क्या हुआ था जिसने दो प्रेमियों की कहानी का खूनी अंत कर दिया?

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

परिजनों ने बताया कि अर्जुन मेहरमा के प्रतापपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। खुशियों भरे माहौल से घर लौटने के दौरान वह इस हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर के चिराग की अचानक मौत से माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Balliya: जब पिता के साथ खुशियों के जश्न में शामिल होने गया था 11 साल का पीयूष, किसे पता था मौत वहीं इंतज़ार कर रही है

पुलिस ने शुरू की अज्ञात वाहन की तलाश

सूचना मिलने पर महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अर्जुन को टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Location :  Ranchi

Published :  2 May 2026, 6:22 AM IST

Advertisement

No related posts found.