NCERT के सिलेबस में होगा बड़ा बदलाव

डीएन संवाददाता

एनसीईआरटी के सिलेबस में जल्द ही एक बड़ा बदलाव होने वाला हैं। खबर है कि NCERT की बुक में अब नोटबंदी के साथ साथ और भी कई टॉपिक शामिल किए जाएंगे।

स्रोत इंटरनेट
स्रोत इंटरनेट


नई दिल्ली: एनसीईआरटी के सिलेबस में आनेवाले समय में जल्द ही बदलाव होने जा रहा है। खबरों की माने तो NCERT की बुक्स में देश की धरोहर, नोटबंदी और उससे होने वाली आर्थिक मंदी का सिलेबस शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं फिजिक्स, केमेस्ट्री और बॉयोलॉजी के सिलेबस को भी बेहतरीन बनाया जाएगा। इसमें बिजली, प्रकाश और न्यूटन के नियम से बने समीकरणों की सही जानकारी स्टूडेंट्स को दी जाएगी। वहीं डॉक्टर इंजीनियर और आईएएस बनने वाले छात्रों की तैयारी को देखते हुए एनसीईआरटी सिलेबस तैयार करेगी। राजनीति शास्त्र, इकोनॉमिक्स, सांइस और गणित में सबसे अधिक बदलाव देखने को मिलने वाला है।

जहां राजनीति शास्त्र में देश समेत दुनिया में आए राजनीतिक बदलावों को शामिल किया जाएगा। जबकि अर्थशास्त्र में कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि नोटबंदी को भी शामिल करने की योजना है। वहीं जीएसटी बिल पास होने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था पर मंदी की बात को भी सिलेबस में रखा जाएगा। साथ ही साथ हिस्ट्री के सिलेबस में देश में जितनी धरोहर हैं, उन्हें भी शामिल किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले NCERT ने तकरीब 10 साल पहले सेलेब्स में बदलाव किया था। इस बार NCERT  के सिलेबस को मार्केट डिमांड और स्किल डेवलपमेंट के आधार पर तैयार किया जाएगा।










संबंधित समाचार