इंटरव्यू के 6 राउंड पास, 6 घंटे में इस्तीफा! ‘मुझसे नहीं होगा’ कहकर कर्मचारी ने छोड़ी नौकरी; जानिए ऐसा क्या हुआ?

दिल्ली में एक नए कर्मचारी ने जॉइनिंग के महज 6 घंटे बाद ही 'मुझसे नहीं होगा' कहकर इस्तीफा दे दिया। इंटरव्यू में बड़े वादे और ऑनबोर्डिंग में काम का असली दबाव देखकर हैरान हुए एम्प्लॉई का यह मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 20 August 2026, 3:37 PM IST
google-preferred

New Delhi: आजकल कॉरपोरेट जगत में इंटरव्यू के दौरान कंपनियों द्वारा वर्क-लाइफ बैलेंस और बेहतरीन माहौल के लंबे-चौड़े वादे करना बेहद आम बात हो गई है। लेकिन जब कोई कर्मचारी कुर्सी संभालता है, तो सच्चाई अक्सर इसके बिल्कुल उलट निकलती है।

ऐसा ही एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला दिल्ली से सामने आया है, जहां एक नए कर्मचारी ने कंपनी में जॉइन करने के महज 6 घंटे के भीतर ही मैनेजर के हाथ में इस्तीफा थमा दिया और हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

रिप्लेसमेंट ढूंढने की शर्त और कड़वी सच्चाई का खुलासा

इस दिलचस्प और वायरल वाकये की जानकारी ‘हायरिंग इनसाइडर’ के फाउंडर हर्षित श्रीवास्तव ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की है। उन्होंने बताया कि एक पुराने कर्मचारी ने जब नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई, तो मैनेजर ने उनके सामने एक अजीब शर्त रख दी।

CJP और यूट्यूबर्स से डर गई भाजपा सरकार! सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया ऐसा फरमान, पूरे प्रदेश में हो गया वायरल

मैनेजर ने कहा कि अगर जल्दी रिलीव होना है, तो अपना रिप्लेसमेंट खुद ढूंढना होगा और उसे काम की पूरी ट्रेनिंग देनी होगी। पुराने एम्प्लॉई ने एक नया उम्मीदवार खोजकर जॉइन भी करा दिया, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान नए बंदे को वर्क कल्चर और भारी दबाव की असली तस्वीर बिना किसी लाग-लपेट के दिखा दी।

6 घंटे में खुली पोल तो कर्मचारी ने कहा- 'मुझसे नहीं होगा'

इंटरव्यू के 6 कठिन राउंड के दौरान एचआर और मैनेजमेंट ने जिन कड़वी सच्चाइयों को छिपाकर रखा था, वे सब महज 6 घंटे की ऑनबोर्डिंग ट्रेनिंग में नए कर्मचारी को साफ समझ में आ गईं। काम के जरूरत से ज्यादा घंटे और अनरियलिस्टिक प्रेशर का पता चलते ही नए बंदे ने ज्यादा समय बर्बाद नहीं किया। उसने शाम ढलते ही सीधे अपने मैनेजर से कहा, "मुझसे यह काम नहीं हो पाएगा" और अपना रिजाइन सौंप दिया।

सामने कटिंग, पीछे कुछ और: अलीगढ़ में सैलून की आड़ में चल रहा था काला खेल, वायरल वीडियो ने खोले कई राज

मैनेजर का फूटा गुस्सा और पारदर्शी हायरिंग पर छिड़ी जंग

नए कर्मचारी के अचानक नौकरी छोड़ते ही मैनेजर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने फौरन पुराने एम्प्लॉई को फोन लगाकर जमकर डांट पिलाई और पूछा कि उसने नए लड़के से क्या कह दिया। इस पर पुराने कर्मचारी ने बेहद बेबाकी से जवाब दिया, "मैंने तो बस वही सिखाया जो आपने कहा था कंपनी और काम का सच!" इस घटना के वायरल होने के बाद अब इंटरनेट पर पारदर्शी हायरिंग (Transparent Hiring) को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कंपनियां इंटरव्यू में झूठी दुनिया क्यों दिखाती हैं?

Location :  New Delhi

Published :  20 August 2026, 3:37 PM IST

Related News

Advertisement