महिलाओं के अंडरगारमेंट से जुड़े चौंकाने वाले कृत्य, युवक की अजीब हरकतें जानकर आप हो जाएंगे हैरान

भोपाल में एक युवक महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी कर खुद पहनकर सोते हुए पकड़ा गया। आरोपी ने पहले भी अन्य घरों में चोरी की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस पूरे मामले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 2 January 2026, 3:33 PM IST

Bhopal: भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल लोगों को दहशत में डाल दिया है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर किया है कि अपराध केवल चोरी तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि कई बार उसके पीछे अजीब और परेशान करने वाली मानसिकता भी छिपी होती है। शहर के कोलार थाना क्षेत्र में हुई इस शर्मनाक घटना में एक युवक महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता था और उन्हें खुद पहनकर घूमता तथा सोता था।

भोपाल में शर्मनाक मामला

घटना के अनुसार, अमरनाथ कॉलोनी में रहने वाले एक डेरी संचालक ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12:30 बजे उन्होंने अपने घर की बालकनी में किसी की परछाई देखी। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोलकर आवाज लगाई, तो एक युवक महिलाओं के अंडरगारमेंट्स लेकर वहां से भाग गया। भागते समय आरोपी ने एक बड़ी गलती कर दी और उसका श्रमिक कार्ड वहीं गिर गया। कार्ड पर आरोपी का नाम "दीपेश" लिखा था, जो पुलिस के लिए उसका पता लगाने का मुख्य आधार बना।

Viral Story: महिला ने पाइनएप्पल छीलकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 11 सेकंड में काटा पूरा फल

पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और श्रमिक कार्ड पुलिस को सौंप दिया। कार्ड पर लिखे नाम और पते के आधार पर कोलार थाना पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, घर में आरोपी को सोते हुए पाया गया। लेकिन पुलिस के लिए सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब था, जब उन्होंने देखा कि आरोपी ने चोरी किए हुए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहन रखे थे। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी कर खुद पहनकर सोते पकड़ा गया युवक

पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपेश इससे पहले मंदाकिनी कॉलोनी के एक अन्य घर में भी इसी तरह की चोरी कर चुका था। वहां से चुराए गए कपड़े गलती से उसके घर में रह गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इससे साफ हो गया कि यह युवक लंबे समय से इस प्रकार की हरकतें कर रहा था।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दीपेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस दौरान आरोपी से यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने यह हरकत क्यों की और क्या वह पहले अन्य इलाकों में भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है।

ईशान रोशन–ऐश्वर्या सिंह की शादी में शगुन को लेकर हंगामा, Viral Video में दिखी राकेश रोशन की बहस

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों में दहशत और गुस्से का माहौल है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस मामले पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे समाज के लिए खतरा बताया, तो कई ने मानसिक इलाज की जरूरत पर जोर दिया। लोगों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए, और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Location : 
  • Bhopal

Published : 
  • 2 January 2026, 3:33 PM IST