Video: कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बच्चों को लेकर दिए ये खास संदेश, सुनिये क्या कहा…

मुजफ्फरनगर में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर माता-पिता को विशेष ध्यान देना चाहिए, किसी प्लेटफॉर्म को सीधे दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 February 2026, 5:20 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सोशल मीडिया को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर माता-पिता को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मंत्री ने साफ किया कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सीधे तौर पर दोषी ठहराना उचित नहीं है।

अनिल कुमार ने कहा कि बच्चों के मोबाइल और सोशल मीडिया इस्तेमाल पर निगरानी रखना माता-पिता की जिम्मेदारी है। अगर बच्चे गलत दिशा में जा रहे हैं तो इसके लिए परिवार को भी आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि तकनीक का सही उपयोग जरूरी है, न कि उसका विरोध।

यह बयान महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला के सोशल मीडिया को लेकर दिए गए बयान के बाद सामने आया है। मंत्री ने कहा कि किसी एक पक्ष को जिम्मेदार ठहराने के बजाय सामूहिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

Crime in UP: मुजफ्फरनगर में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, जानिए पूरी स्टोरी

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया आज की जरूरत है, लेकिन इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू हैं। बच्चों को सही मार्गदर्शन देना ही सबसे बड़ा समाधान है, जिससे वे सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 7 February 2026, 5:20 PM IST