हिंदी
नैनीताल को प्रकृति ने बेहद उदारता से नवाज़ा है। यहां की प्रसिद्ध नैनी झील, हरियाली से आच्छादित पहाड़ियां और शांति से भरी वादियां पर्यटकों को बरबस अपनी ओर खींचती हैं। यहां का मौसम, पक्षियों की चहचहाहट और साफ हवा इसे एक नेचर लवर का स्वर्ग बनाते हैं। नैनीताल न केवल प्राकृतिक बल्कि शैक्षिक दृष्टि से भी समृद्ध है। यहां के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थानों ने कई महान व्यक्तित्वों को आकार दिया है। शेरवुड कॉलेज से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शिक्षा प्राप्त की। सैंट जोसेफ कॉलेज से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी भी इस प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़े। इन संस्थानों ने देश को नेतृत्व, कला और सामाजिक चेतना देने वाले अनेक युवा तैयार किए हैं। नैनीताल की सुंदरता से भारतीय सिनेमा भी अछूता नहीं रहा। यहां की घाटियां, झीलें और जंगलों ने कई प्रसिद्ध फिल्मों की पृष्ठभूमि सजाई है।
Location : Nainital
Published : 26 July 2025, 2:16 PM IST
Topics : Boating hill station Naini Lake Nainital Uttrakhand