हिंदी
New Delhi: संसद में एंटी पेपर लीक बिल पेश होते ही देशभर का सियासी पारा चढ़ गया है। NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हुई धांधली के बाद आए इस विधेयक पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है।
बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के भविष्य को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि गड़बड़ी में शामिल 47 कर्मचारियों और अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
सरकार परीक्षाओं में लीकेज रोकने के लिए न सिर्फ बिल ला रही है, बल्कि सुधार के लिए 6 विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है।
दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बिल पर चर्चा के लिए सहमति जताते हुए सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा सुधारों और एनटीए (NTA) के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए सरकार को ठोस जवाबदेही तय करनी होगी।
विपक्ष का कहना है कि सिर्फ कानून बनाना काफी नहीं है, बल्कि छात्रों के साथ हुए अन्याय की जिम्मेदारी भी स्वीकार करनी होगी।
Location : New Delhi
Published : 27 July 2026, 4:00 PM IST