लोकसभा में राहुल गांधी का जोरदार भाषण, पेपर लीक पर गरजे- ‘युवाओं का गुस्सा जायज’, जंतर-मंतर प्रदर्शन का किया समर्थन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान युवाओं और छात्रों के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ युवाओं के आंदोलन को जायज बताते हुए जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का समर्थन किया। भाषण के दौरान सदन में जमकर हंगामा भी हुआ। ‘इडियट’ शब्द को लेकर स्पीकर ने आपत्ति जताई, जिस पर राहुल गांधी ने शब्द बदलने की बात कही।