हिंदी
लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Ramnagar: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। देर रात से हो रही मूसलधार बारिश के चलते क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
रामनगर क्षेत्र में बरसाती नालों और पहाड़ी क्षेत्रों से आए तेज पानी के बहाव के कारण कोसी नदी का जलस्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। सोमवार सुबह नदी का जलस्तर 28,000 क्यूसेक से अधिक दर्ज किया गया जो लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के मैदानी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।
Dehradun News: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों में बढ़ा खतरा
कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से रामपुर, दड़ियाल, बरेली, काशीपुर और मुरादाबाद सहित कई मैदानी इलाकों में सायरन बजाकर और मोबाइल मैसेज के जरिए लोगों को सतर्क किया गया। नदी किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (AE) राजीव खनुलिया ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात कर दी गई हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग हर घंटे जलस्तर की स्थिति की समीक्षा कर रहा है और जरूरत पड़ने पर और अधिक कदम उठाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने की एक बड़ी वजह अल्मोड़ा क्षेत्र से छोड़ा गया पानी भी है। इसके अलावा मोहान क्षेत्र से बहने वाले धनगढ़ी, पनोद, छोटा पनोद, सुंदरखाल और पनियाली जैसे बरसाती नालों ने नदी में पानी की मात्रा और अधिक बढ़ा दी है। इन सभी स्रोतों से आए तेज बहाव ने कोसी नदी को विकराल रूप दे दिया है।
Kedarnath Yatra: भारी बारिश से बाधित केदारनाथ हाईवे, यात्रा 3 सितंबर तक स्थगित
मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसी के तहत नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।
Location : Dehradun
Published : 1 September 2025, 7:06 PM IST
No related posts found.