UK Board Result 2026: UBSE ने जारी किए कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट्स ubse.uk.gov.in 2026 के जरिए अपना परिणाम और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। लंबे इंतजार के बाद छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 April 2026, 11:31 AM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है।

इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। हाई स्कूल में अक्षिता गोयल ने पहला स्थान हासिल कर प्रदेश में टॉप किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार और स्कूल में खुशी और गर्व का माहौल है।

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में गीतिका पंत और सुशीला ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का शानदार उदाहरण पेश किया।

इस साल के परिणामों में लड़कियों का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। टॉपर्स की इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सफल छात्र अपने आगे के करियर और उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in 2026 पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

हाईस्कूल में 92.10% छात्र सफल

हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,12,266 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1,00,373 छात्र सफल घोषित किए गए। इस तरह कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा।

मेरिट में किसने किया टॉप

हाईस्कूल मेरिट सूची में 207 छात्रों ने जगह बनाई। रामनगर (नैनीताल) के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में 491 अंक (98.20%) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

उत्तरकाशी के ईशांत कोठारी और नैनीताल की भूमिका पंत ने 490 अंक (98%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। बागेश्वर के योगेश जोशी तीसरे स्थान पर रहे।

इंटरमीडिएट में 85.11% रहा परिणाम

इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,02,986 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1,00,452 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 85,499 छात्र सफल हुए और कुल पास प्रतिशत 85.11% रहा। यहां भी छात्राओं ने बाजी मारी। बालकों का पास प्रतिशत 81.93% और बालिकाओं का 88.09% दर्ज किया गया।

UK Board Result 2026: 10वीं-12वीं रिजल्ट आज, इस Direct Link से डाउनलोड करें मार्कशीट

UK Board Result 2026: 10वीं का रिजल्ट ऐसे देखें (How to Check the Class 10 Result)

  • उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “UK Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर सही-सही दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

UK Board Result 2026: 12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें How to Check the Class 12 Result)

  • वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर विजिट करें।
  • बोर्ड एग्जाम सेक्शन में “UK Board 12th Result 2026” लिंक खोलें।
  • रोल नंबर और आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट जरूर लें।

Location :  Dehradun

Published :  25 April 2026, 10:13 AM IST

Advertisement