उत्तराखंड बोर्ड ने 2026 प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम जारी किया, जानें कब से होंगी शुरु
विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं से पहले होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परिषद के अनुसार कक्षा 10 और 12 की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2026 तक पूरे राज्य में आयोजित की जाएंगी।