Nainital News: दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो की मौत, चार घायल

नैनीताल के धारी ब्लॉक में मैक्स वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Nainital News:  नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा उस समय घटा, जब हल्द्वानी से दूदूली की ओर जा रही मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से जानकारी पुलिस तक पहुँची और मुक्तेश्वर थाना टीम तुरंत रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुँची।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन में कुल छह लोग सवार थे और यह दूदूली के पास पहुंचने से पहले अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी घायलों को निकालकर 108 एम्बुलेंस के जरिए CHC पदमपुरी भेजा गया।

राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित पूर्व IPS राम यश सिंह ने अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में बनाई थी पहचान

दो लोगों एक महिला और एक पुरुष  की मौत

चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दो लोगों एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान लता देवी, पत्नी दिनेश चन्द्र, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम दूदूली, मुक्तेश्वर और हरीश चन्द्र बेलवाल, पुत्र भैरव दत्त बेलवाल, निवासी ग्राम दूदूली, मुक्तेश्वर के रूप में हुई है।घायलों में दिनेश चन्द्र, उम्र 48 वर्ष, कमल शर्मा (चालक) उम्र 23 वर्ष, नेहा बेलवाल उम्र 17 वर्ष और सुभाष बेलवाल उम्र 13 वर्ष शामिल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

West Bengal Elections: दूसरे चरण में 3.21 करोड़ मतदाता करेंगे 1448 उम्मीदवारों की किस्मत तय, आयोग ने पूरी की तैयारी

आमजन से पर्वतीय मार्गों पर सावधानी

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। नैनीताल पुलिस ने आमजन से पर्वतीय मार्गों पर सावधानी बरतने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और ओवरलोडिंग से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि पहाड़ी सड़कों पर सतर्कता ही दुर्घटनाओं से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।

Location :  नैनीताल

Published :  27 April 2026, 8:49 PM IST

Advertisement