नैनीताल घूमने आए बरेली के पर्यटकों की कार पहाड़ी से टकराई, 1 की मौत, 3 घायल

नैनीताल के भवाली क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जागेश्वर धाम से लौट रही पर्यटकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बरेली निवासी एक युवक की मौके पर मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Nainital: जिले के भवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे बरेली के पांच लोगों की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना रातीघाट के पास उस समय हुई जब कार एक मोड़ पर पहुंची और चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार 36 वर्षीय रवि कुमार पटेल हादसे के वक्त सनरूफ से बाहर झुककर आसपास के नज़ारों को देख रहे थे। जैसे ही वाहन पलटा, रवि बाहर की ओर फंस गए और पहिये व सड़क के बीच गंभीर रूप से दब गए। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

नैनीताल घूमने आए हैं? Mountain Magic Adventure Park का रोमांच जरूर लें

हादसे में घायल एक परिवार के सदस्य

गाड़ी में बैठे बाकी चार लोग जो सभी एक ही परिवार के चाचा-ताऊ के लड़के बताए जा रहे हैं कार के भीतर बुरी तरह चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद रवि के शव को कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया और परिजनों को सूचित कर दिया गया।

देर रात मृतक का परिवार नैनीताल पहुंच गया, जहां पुलिस ने उनसे पूरे मामले की जानकारी ली। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि कार के टायर के आगे अचानक कोई पत्थर आया होगा या वाहन तेज रफ्तार में पहाड़ी की ओर चढ़ने की कोशिश में फिसल गया होगा। हालांकि सही कारण पोस्ट इंस्पेक्शन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

नैनीताल जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! FASTag से मिनटों में होगी एंट्री

मामले की जांच कर रही पुलिस

चारों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Location :  Nainital

Published :  14 May 2026, 1:37 PM IST

Advertisement