रुद्रप्रयाग के बूथों में मतदाता मैपिंग की गहन तैयारी, जानें क्या 95% लक्ष्य हासिल होगा समय पर या नहीं?

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने मतदाता मैपिंग और सत्यापन में 82.17% प्रगति हासिल की है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने 15 जनवरी तक 95% लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। बीएलओ ऐप और प्रशिक्षण के माध्यम से सभी बूथों में मैपिंग समयबद्ध रूप से पूरी करने का जोर दिया जा रहा है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 8 January 2026, 2:32 PM IST
google-preferred

Rudraprayag: उत्तराखण्ड में विधानसभा निर्वाचक नामावली के 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की तैयारी जोर-शोर से जारी है। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार रुद्रप्रयाग जिले में बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की मैपिंग और सत्यापन का कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2025 की मतदाता सूची में प्रोज़नी सहित डेटा अपडेट किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आज गुरुवार को जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य 95 प्रतिशत निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति और प्रगति को तेज करना था। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि अब तक जिले में 82.17 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग/सत्यापन हो चुका है। विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति के अनुसार केदारनाथ में 81.87 प्रतिशत और रुद्रप्रयाग में 82.42 प्रतिशत प्रगति हुई है।

रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महोत्सव 2026 का भव्य आगाज़, संस्कृति और आस्था से सजा नगर, सात दिन चलेगा कार्यक्रम

प्रत्येक ईआरओ और बीएलओ को विशेष निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ईआरओ अपने अधीनस्थ एईआरओ को मतदेय स्थल आवंटित कर मैपिंग/सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण करवाए। इसके साथ ही प्रतिदिन ईआरओ/एईआरओ/डीएलएमटी/एएलएमटी द्वारा प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से प्रत्येक बीएलओ और अधिकृत बीएलए को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिया जाए।

मतदान सूची का गहन पुनरीक्षण जारी

बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे मतदाताओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियाँ अवश्य प्रदान करें:
1. उत्तराखण्ड राज्य की वर्ष-2003 की मतदाता सूची की पीडीएफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
2. मतदाता नाम या ईपिक नंबर से सर्च की सुविधा भी उपलब्ध है।
3. सभी राज्यों की लॉस्ट SIR (वर्ष 2002, 2003, 2004) की सूची भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

सामाजिक और राजनीतिक समन्वय

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मैपिंग का कार्य करें। बैठक में उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों को बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

15 जनवरी तक लक्ष्य पूर्ण करना प्रशासन की प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यह कार्य 15 जनवरी, 2026 तक पूर्ण होना चाहिए। प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। जिन बूथों पर 30 प्रतिशत से अधिक कवरेज शेष है, वहां बीएलओ के साथ सहायक कार्मिक भी लगाए जाएंगे। विशेष ध्यान अनुपस्थित मतदाता, शिफ्ट मतदाता और मृत मतदाताओं की सूची पर दिया जाएगा। कम प्रदर्शन वाले बूथों पर विशेष फोकस रखते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति प्रशासन की प्राथमिकता है।

Rudraprayag News: आपदा से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, रुद्रप्रयाग में हुआ खास अभ्यास

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन चंद्र जोशी, तहसीलदार रुद्रप्रयाग प्रणव पांडे, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह, जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट सहित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Location : 
  • Rudraprayag

Published : 
  • 8 January 2026, 2:32 PM IST

Advertisement
Advertisement