हिंदी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Img- Internet)
Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आज एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण अभियान कोई सामान्य अभियान नहीं है, बल्कि यह मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अभियान का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इसको प्रारंभ करके यह सिद्ध कर दिया कि उनके लिए नारी का सम्मान, उनकी सुरक्षा और भविष्य केवल एक नारा नहीं है, बल्कि उनका एक अटल संकल्प है, दृढ़ संकल्प है।
राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर, आज देश की मातृशक्ति के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। हजारों परिवारों के लिए असहनीय दुख और पीड़ा का कारण भी बन रहा है।
कहीं ये सीएम धामी को हटाने के लिए गुटबंदी तो नहीं! आखिर क्या चल रहा है भाजपा के भीतर?
सर्वाइकल कैंसर की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण अभियान को प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, ताकि इस बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके और आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य उनको प्रदान किया जा सके।
उत्तराखंड में इस अभियान के पहले चरण में 155 केंद्रों पर व्यापक स्तर पर टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अभियान की सफलता के लिए डॉक्टर, नर्स, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है ताकि कोल्ड चेन व्यवस्था मजबूत हो।
आयोजन परिसर में सात बच्चियों का टीकाकरण कर अभियान की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री धामी के सामने तीन पानी निवासी हाईस्कूल की छात्रा खुशबू पंत को सबसे पहले टीका लगाया गया।
टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के साथ ही सीएम धामी ने नैनीताल जिले से जुड़ी 40 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इसमें हल्द्वानी काठगोदाम पेयजल पुनर्गठन योजना का शिलान्यास मुख्य रहा।
Location : Nainital
Published : 28 February 2026, 8:14 PM IST
Topics : cervical cancer prevention HPV Vaccination Drive Nainital News Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Health Campaign