FIFA World Cup 2026: फुटबाल के महाकुंभ पर पड़ा युद्ध का साया, ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप न खेलने का किया ऐलान, जानिए वजह

मिडिर ईस्ट में तनाव के मद्देनजर ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले 2026 फीफा विश्व कप से हटने पर विचार कर रही है। अमेरिका द्वारा मिसाइल हमले शुरू किए जाने के बाद ईरान ने यह फैसला किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 March 2026, 1:06 PM IST
google-preferred

New Delhi: मिडिर ईस्ट में तनाव के मद्देनजर ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले 2026 फीफा विश्व कप से हटने पर विचार कर रही है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी की सुबह, अमेरिका और इज़राइल ने तेहरान और ईरान के अन्य प्रमुख शहरों को निशाना बनाते हुए सैन्य अभियान शुरू किए। ईरान ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है और उसे अपने ग्रुप मैच अमेरिका में खेलने हैं लेकिन अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद फीफा ईरान में हो रहे घटनाक्रमों पर नजर रखे है।

बता दें कि ईरान का यह कदम दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल आयोजन में सिर्फ 100 दिन शेष रहने से ठीक पहले आया है। इससे पहले, ईरान ने एशियाई क्षेत्र में ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद लगातार चौथी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। लॉस एंजिल्स में ईरान के खिलाफ दो मैच खेले जाएंगे, जबकि सिएटल में 26 जून को मिस्र के खिलाफ मैच होगा।

इजरायल-ईरान संघर्ष गहराया, भारत ने शुरू की संवाद की पहल…लेकिन सामने खड़ी है ये तीन मुश्किलें; जानें क्या?

ईरान ने एशियाई फुटबॉल महासंघ (एएफसी) के माध्यम से विश्व कप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है और उसे ग्रुप जी में बेल्जियम, न्यूजीलैंड और मिस्र के खिलाफ खेलना है, लेकिन अमेरिका द्वारा मिसाइल हमले शुरू किए जाने के बाद ईरान ने यह फैसला किया है।

फीफा के महासचिव मैटियस ग्राफस्ट्रॉम ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जाएगी। हमारी आज एक बैठक हुई और इस पर विस्तार से टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन हम दुनिया भर के सभी मुद्दों से संबंधित घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भी हंगामा, अमेरिकी कॉन्सुलेट पर शिया प्रदर्शन में 8 की मौत; पढ़ें अपडेट

ईरानी फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मेहदी ताज ने जून में 2026 विश्व कप के लिए ईरान के क्वालीफाई करने की संभावनाओं पर गहरा संदेह व्यक्त किया था। एक टेलीविजन पर बोलते हुए  ताज ने कहा कि जो कुछ हुआ है और अमेरिका के हमले को देखते हुए, हमारे लिए विश्व कप में भाग लेने का लक्ष्य रखना मुश्किल है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 1 March 2026, 1:06 PM IST

Advertisement
Advertisement