हिंदी
शिक्षक को एयर एंबुलेंस से पहुंचाया एम्स ऋषिकेश
Rudraprayag: जनपद के अगस्त्यमुनि विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की तबीयत अचानक विद्यालय में कार्य के दौरान बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया जंहा चिकित्सकीय परीक्षण में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई। स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च उपचार केंद्र रेफर करने की संस्तुति की।
जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे प्रशासन को सूचना मिली कि राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। कार्य के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके चलते उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ने लगा।
जिला चिकित्सालय में इलाज के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रेफर करने की बात कही। इसके बाद प्रशासन ने आपसी समन्वय कर मरीज को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजने का निर्णय लिया। तुरंत पत्राचार के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से एम्स रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने तुरंत एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद प्रभाकर थपलियाल को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
केदारनाथ-बद्रीनाथ और राम मंदिर पर भाजपा नेता के विवादित बयान से सियासी हलचल
मरीज के परिजन उपेंद्र सती ने बताया कि स्कूल परिसर में ही प्रभाकर थपलियाल को ब्रेन स्ट्रोक आया। इसके बाद उन्होंने जल्द स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप राणा आजाद और फिर विधायक आशा नौटियाल से संपर्क किया। जिन्होंने लगातार शासन से समन्वय बनाते हुए एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की एयर एंबुलेंस सेवा को पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Nainital: रामनगर में बसंत महोत्सव का भव्य आगाज, झांकियों ने मोहा लोगों का मन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि सुबह 9 बजे सूचना मिलने पर प्रशासन तुरंत कार्य में लगा और मरीज को एम्स रेफर किया गया जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के निगरानी में उनका उपचार जारी है।
Location : Rudraprayag,
Published : 22 January 2026, 6:37 PM IST
No related posts found.