उत्तराखंड हाईकोर्ट में शीतकालीन अवकाश के दौरान बड़ा बदलाव, अब सभी कार्यदिवसों में होगी सुनवाई
नैनीताल हाईकोर्ट ने शीतकालीन अवकाश के दौरान न्यायिक कामकाज की व्यवस्था बदलते हुए बड़ा फैसला लिया है। नए आदेश के बाद अब अदालत सप्ताह के हर कार्य दिवस पर सुनवाई करेगी। यह व्यवस्था 13 जनवरी 2026 से लागू होगी, जबकि केस फाइलिंग 12 जनवरी से शुरू की जा सकेगी।