रातों-रात ‘सूख गए’ पेट्रोल पंप! रामनगर में मचा हाहाकार, आखिर कहां गया ईंधन?

रामनगर में अचानक पेट्रोल और डीजल की कमी ने लोगों को चौंका दिया है। रातों-रात बंद हुए पेट्रोल पंप और लंबी कतारों ने हालात को और गंभीर बना दिया। लेकिन असली सवाल यह है कि आखिर इस संकट के पीछे क्या वजह है और जिम्मेदार कौन है?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 April 2026, 2:16 PM IST
google-preferred

Ramnagar: रामनगर में मंगलवार रात एक ऐसी स्थिति पैदा हो गई जिसने पूरे शहर को हैरानी में डाल दिया। अधिकांश पेट्रोल पंप अचानक बंद हो गए और बोर्ड लगा दिया गया कि “पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं है।” इस खबर के फैलते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और रातभर लोग पेट्रोल-डीजल की तलाश में भटकते रहे।

बुधवार को लगी लंबी कतारें

बुधवार सुबह हालात और बिगड़ गए। शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंप सूखे नजर आए, जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। केवल रिलायंस पेट्रोल पंप पर ईंधन मिलने की सूचना के बाद वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ इतनी बढ़ गई कि सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।

Dehradun: रानीपोखरी में गैस वितरण की पोल खुली, आदेश धरे रह गए; जनता लाइन में बेहाल

जिम्मेदार अधिकारी बने अनजान

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी इससे अनजान नजर आए। पूर्ति निरीक्षक से जब इस मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने दावा किया कि केवल एक पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी है, जबकि बाकी जगह आपूर्ति सामान्य है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग थी।

बयान देने से बचते नजर आए अधिकारी

जब मीडिया कर्मियों ने पूर्ति निरीक्षक से इस मुद्दे पर स्पष्ट बयान लेने की कोशिश की, तो उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए बात करने से इनकार कर दिया और तुरंत वहां से चले गए। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

नोएडा से उत्तराखंड पहुंची वेतन बढ़ाने वाली आग, क्या सरकार आंदोलन बढ़ने से पहले करेगी समाधान, या फिर होंगे यूपी जैसे हालात?

उपभोक्ताओं की नाराजगी

स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें घंटों लाइन में लगने के बावजूद पेट्रोल नहीं मिला। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामले की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी और एसडीएम रामनगर को दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Location :  Ramnagar

Published :  15 April 2026, 2:16 PM IST

Advertisement