हिंदी
आपदाग्रस्त क्षेत्रों में DM और SP का दौरा
Pithoragarh: जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने आज जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों – नाचनी, थल एवं मुनस्यारी का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य आपदा से उत्पन्न स्थिति का आंकलन कर राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करना था।
जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत एवं संबंधित थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में हुई क्षति का ड्रोन कैमरे से जायजा लेने के साथ ही भू-गर्भीय सर्वेक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त कराया कि जो भी नुकसान हुआ है, आपदा मानकों के अनुसार मुआवजा उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर विभागों को शीघ्र सड़कों को खोलने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने संबंधित थानाध्यक्षों को निम्न निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय एवं निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में आमजन को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी तत्काल दी जाए।
स्थानीय प्रशासन, SDRF एवं अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
धराली आपदा राहत के लिए किरण चौधरी का बड़ा निर्णय: छह माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष को दिया
बीट पुलिस कर्मियों द्वारा गांव स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए एवं ग्रामीणों से निरंतर संपर्क में रहें। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से समय-समय पर चेतावनी व मार्ग स्थिति की जानकारी साझा की जाए।
आपदा कंट्रोल रूम को प्रत्येक गतिविधि की नियमित सूचना प्रेषित की जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल को 24x7 अलर्ट मोड में रखा जाए।
Beta feature
Location : Pithoragarh
Published : 8 August 2025, 1:10 AM IST
Topics : disaster affected DM inspection Pithoragarh SP uttarakhand