सड़क पर सफर आखिरी सफर बना, पौड़ी में SBI मैनेजर की कार गहरी खाई में गिरी, मौके पर मौत

पौड़ी के मांडाखाल में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ड्यूटी खत्म कर कार से घर लौट रहे एसबीआई पाबौ शाखा के प्रबंधक संजीव किलानिया की कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।

Updated : 6 September 2026, 3:29 PM IST
google-preferred

Pauri: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप एक बेहद दुखद सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की पाबौ शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत संजीव किलानिया शनिवार रात करीब नौ बजे बैंक का काम खत्म करके अपनी कार से पौड़ी स्थित अपने घर के लिए निकले थे।

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, मुख्यालय पहुंचने से पहले ही मांडाखाल के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

देर रात शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

घटना का खुलासा तब हुआ जब देर रात तक संजीव अपने घर नहीं पहुंचे। पौड़ी स्थित पेट्रोल पंप के पास रह रहे परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि बैंक से वे रात नौ बजे ही निकल चुके थे।

पौड़ी में जिस बेटे के बर्थडे का मनाना था जश्न, उसी दिन पूरे परिवार की बिछ गई लाशें; जनाजे में रो पड़ा पूरा गांव

सूचना मिलते ही कोतवाली पौड़ी पुलिस, फायर यूनिट और पाबौ पुलिस की संयुक्त टीमों ने राजमार्ग पर तलाश शुरू की। मांडाखाल के पास जब खाई के मुहाने पर दुर्घटना के निशान दिखे, तो पुलिस टीम तुरंत टॉर्च और रस्सियों की मदद से खाई में उतरी।

150 मीटर गहरी खाई से मिला शव

करीब 150 मीटर गहरी खाई में चले रेस्क्यू अभियान के दौरान बैंक मैनेजर संजीव किलानिया को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल पौड़ी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पौड़ी में गुलदार का दिल दहला देने वाला हमला: घर के पास घास काट रही महिला को बनाया निवाला, धड़ से अलग किया सिर

गुरुग्राम के निवासी थे बैंक मैनेजर

मूल रूप से हरियाणा के हिसार और वर्तमान में गुरुग्राम (सेक्टर 10) के निवासी संजीव किलानिया इसी साल मई 2026 में पाबौ शाखा में पदभार संभालने आए थे। वे पौड़ी में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। इस अचानक हुए दर्दनाक हादसे के बाद बैंकिंग जगत और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

Location :  Pauri

Published :  6 September 2026, 3:29 PM IST

Advertisement