नैनीताल की आस्था को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मां पाषाण देवी मंदिर की दिव्यता चमकेगी डाक टिकट और पोस्टकार्ड पर

नैनीताल की धार्मिक पहचान अब डाक टिकट और पोस्टकार्ड पर अमर हो गई है। मां पाषाण देवी की तस्वीर वाला विशेष पोस्टकार्ड जिला स्तरीय डाक प्रदर्शनी में जारी किया जाएगा। यहां मां दुर्गा के नौ स्वरूप एक ही चट्टान पर कुदरती रूप से उभरे हैं।

Nainital: सरोवर नगरी की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर अब राष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। मां पाषाण देवी मंदिर की तस्वीर वाला विशेष पोस्टकार्ड आगामी 11 और 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय डाक प्रदर्शनी में जारी किया जाएगा।

मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि हाल ही में भारतीय डाक विभाग की टीम ने केंद्र सरकार से अनुमति लेकर मंदिर का निरीक्षण किया। तस्वीर को पोस्टकार्ड में शामिल करने के लिए मंदिर समिति से सहमति ली गई और अब इसे औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा।

नैनीताल में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए निकली पिंक रैली, गूंजा संदेश जागरूक बनो सुरक्षित रहो

पाषाण देवी मंदिर नैनीताल का एक प्राचीन और आस्था का केंद्र है। इसकी खासियत यह है कि यहां मां दुर्गा के नौ स्वरूप एक साथ चट्टान पर प्राकृतिक रूप से उभरे हुए हैं, जिससे भक्त एक ही स्थान पर उनके दर्शन कर सकते हैं। मंदिर का जल भी चमत्कारी माना जाता है। पुजारी शंख से निकाले गए इस जल से मां की पिंडियों का अभिषेक करते हैं और इसे अभिमंत्रित करके भक्तों को दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस जल का सेवन और स्नान करने से हकलाहट, चर्म रोग, सफेद दाग और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

नैनीताल में दशहरा और वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़; चार महीने की सुस्ती के बाद लौट रही रौनक

मंदिर नैनी झील के किनारे स्थित है और इसे नैनीताल के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां अखंड ज्योति जलती रहती है, जो मंदिर के निर्माण काल से प्रज्वलित है। भक्तों का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है और दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों से लोग हर 10 दिन में जल लेने और दर्शन करने आते हैं। मंदिर की यह प्राकृतिक और अद्वितीय विशेषता इसे पूरे क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बनाती है।

डाक विभाग की इस पहल से नैनीताल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इसे खुशी का अवसर बताया और कहा कि अब मां पाषाण देवी की महिमा पूरे देश में प्रचारित होगी और आने वाली पीढ़ियों तक यह धरोहर सुरक्षित रहेगी।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 6 October 2025, 5:08 PM IST