नैनीताल में बड़ा हादसा: रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर खाई में गिरी मिनी बस, एक की मौत; 21 का रेस्क्यू

नैनीताल में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने दहशत फैला दी। रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर यात्रियों से भरी मिनी बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जहां रेस्क्यू टीम ने राहत अभियान चलाकर कई लोगों की जान बचाई।

Nainital: रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। फरीदाबाद नंबर की एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 21 लोगों को बस से बाहर निकाल लिया।

बड़ी खबर: उत्तराखंड के पीपलकोटी में THDC सुरंग धंसी, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घायल हल्दवानी के लिए रेफर

पुलिस के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 गंभीर घायलों को स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया है। वहीं छह लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा, इन जांबाजों को मिला सम्मान

चालक मौके से फरार

हादसे के बाद एक व्यक्ति बस के अंदर फंस गया था। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी। बचाव दल ने गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बस को काटकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे स्थानीय पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस और बचाव दल की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही।

Location :  Nainital

Published :  15 August 2026, 12:39 AM IST

Advertisement