ज्योतिर्मठ में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: दांत के इलाज के बहाने युवती से छेड़छाड़, हरिद्वार का डेंटिस्ट अरेस्ट

Jyotirmath Molestation News: ज्योतिर्मठ में दांत का इलाज कराने गई युवती से 60 वर्षीय दंत चिकित्सक ने की छेड़छाड़। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस ने हरिद्वार निवासी आरोपी डॉक्टर सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 September 2026, 3:42 PM IST
google-preferred

Jyotirmath: उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के मुख्य बाजार इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां दांत का इलाज कराने गई एक युवती के साथ डॉक्टर ने ही गंदी हरकत कर डाली। पीड़ित युवती अपने दांतों की समस्या का इलाज कराने के लिए स्थानीय क्लीनिक पहुंची थी।

आरोप है कि इलाज के दौरान 60 वर्षीय दंत चिकित्सक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए डॉक्टर का विरोध किया और घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया।

गुस्साए लोगों ने किया जमकर हंगामा: आरोपी डॉक्टर सतपाल सिंह गिरफ्तार

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ज्योतिर्मठ कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली नोएडा से क्यों पहुंचा हरिद्वार, कैसे खोली दुकान? संदिग्ध मौत के बाद उठे कई सवाल

पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी दंत चिकित्सक को हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी की पहचान सतपाल सिंह (60 वर्ष), निवासी एतमपुर रोशनाबाद (थाना सिडकुल, हरिद्वार) के रूप में हुई है।

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज: पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

हरिद्वार में रूह कंपा देने वाली वारदात: बेरहमी से कत्ल कर सर्वानंद घाट पर फेंका शव, शरीर पर गहरे जख्म देख उड़े पुलिस के होश

पुलिस प्रशासन ने जनता को आश्वस्त किया है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में बाहरी लोगों के सत्यापन और क्लीनिकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद आक्रोश देखा जा रहा है।

Location :  Jyotirmath

Published :  24 September 2026, 3:42 PM IST

Related News

Advertisement