Indian Military Academy की पासिंग आउट परेड आज: 491 युवा सैन्य अधिकारी होंगे भारतीय सेना में शामिल

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा। थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी रिव्यूइंग अफसर होंगे। कुल 525 ऑफिसर कैडेट सेना में शामिल होंगे, जिनमें 34 मित्र देशों के कैडेट भी शामिल हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 December 2025, 9:26 AM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तरखंड की राजधानी देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (Indian Military Academy- IMA) में आज पासिंग आउट परेड (POP) का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी रिव्यूइंग अफसर के रूप में परेड का निरीक्षण करेंगे और पास आउट हो रहे ऑफिसर कैडेट्स की सलामी लेंगे।

यह पल विशेष इसलिए भी है क्योंकि जनरल उपेंद्र द्विवेदी स्वयं दिसंबर 1984 में IMA से पास आउट हुए थे। 41 वर्षों बाद वह उसी ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर पर देश की सेना के सर्वोच्च अधिकारी के रूप में लौट रहे हैं।

चेटवुड भवन के सामने होगी परेड

आज सुबह भारतीय सैन्य अकादमी के चेटवुड भवन के सामने स्थित ड्रिल स्क्वायर पर परेड की शुरुआत होगी। अनुशासित कदमताल, सैन्य धुनों और जोश से भरे कैडेट्स के साथ परेड राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगी। इसके बाद पीपिंग और ओथ सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमें ऑफिसर कैडेट भारतीय सेना के मूल्यों और कर्तव्यों के प्रति शपथ लेंगे।

देहरादून: प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा

525 ऑफिसर कैडेट होंगे सेना में शामिल

इस पासिंग आउट परेड के साथ कुल 525 ऑफिसर कैडेट भारतीय सेना में शामिल होंगे। इनमें से 491 युवा अधिकारी भारतीय थल सेना को मिलेंगे और 34 कैडेट 14 मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बनेंगे। यह आयोजन न केवल भारत बल्कि मित्र देशों के साथ सैन्य सहयोग का भी प्रतीक है।

1932 में हुई थी IMA की स्थापना

भारतीय सैन्य अकादमी की स्थापना 1 अक्टूबर 1932 को हुई थी। IMA के पहले बैच में केवल 40 कैडेट पास आउट हुए थे। बीते नौ दशकों में अकादमी ने अपनी प्रशिक्षण क्षमता और आधारभूत संरचना को कई गुना बढ़ाया है। आज IMA को दुनिया की प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण संस्थाओं में गिना जाता है।

महिला कैडेटों के लिए भी खुले द्वार

IMA के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुलाई 2025 से जुड़ गया है, जब यहां महिला कैडेटों का प्रशिक्षण भी शुरू किया गया। यह कदम भारतीय सेना में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

देहरादून में सैन्य गौरव का दिन (Img- Internet)

परेड के साथ ही IMA के नाम देश-विदेश की सेनाओं को 66,500 से अधिक सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा। इनमें मित्र देशों को दिए गए करीब 3,000 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक डायवर्जन

पासिंग आउट परेड को देखते हुए भारतीय सैन्य अकादमी परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अकादमी के भीतर सेना के जवान तैनात हैं, जबकि बाहरी सुरक्षा का जिम्मा पुलिस संभाल रही है।

परेड के दौरान सुबह 6 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पंडितवाड़ी से प्रेमनगर तक का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा और आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

डोईवाला के अधिवक्ताओं ने देहरादून बार की हड़ताल को दिया समर्थन, चैंबर निर्माण के लिए जोरदार प्रदर्शन; देखें Video

गौरव और सम्मान का दिन

IMA की पासिंग आउट परेड न केवल कैडेट्स के लिए बल्कि उनके परिवारों और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। आज सैकड़ों युवा अधिकारी राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लेकर सेना की मुख्यधारा में शामिल होंगे।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 13 December 2025, 9:26 AM IST