हरिद्वार में 90,000 विवाह पंजीकरण, लिव-इन आवेदन में कई जोड़े निरस्त, रहस्य अब खुला!

हरिद्वार जिले में अब तक 90,047 विवाह पंजीकरण हो चुके हैं। लिव-इन के 40 आवेदन में से 12 को मंजूरी मिली, 22 निरस्त किए गए। ग्राम पंचायत गाजीवाली पूरे जनपद में शत प्रतिशत पंजीकरण कराने वाली पहली पंचायत बन गई। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 31 October 2025, 4:37 PM IST
google-preferred

Haridwar: हरिद्वार जिले में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद अब तक 90,047 विवाह पंजीकरण किए जा चुके हैं। UCC पोर्टल पर नगर निकायों के सब-रजिस्ट्रार द्वारा 27,631 और ग्रामीण क्षेत्रों में 62,416 पंजीकरण किए गए हैं।

नगर निकायों के पंजीकरण

  1. हरिद्वार: 7,559
  2. रुड़की: 8,315
  3. लक्सर: 1,442
  4. मंगलौर: 1,803
  5. शिवालिक नगर: 1,446
  6. भगवानपुर: 947
  7. ढंडेरा: 907
  8. ईमली खेड़ा: 671
  9. झबरेड़ा: 431
  10. लंढौरा: 428
  11. पाड़ली गुज्जर: 689
  12. पिरान कलियर: 818
  13. रामपुर: 984
  14. सुल्तानपुर: 1,191

Nainital: लालकुआं में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, परिजन और राहगीर बने ढाल; जानें क्या है मामला?

लिव-इन रिलेशनशिप पंजीकरण

मिली जानकारी के अनुसार, यूसीसी पोर्टल पर लिव-इन में रहने के लिए जिले में 40 जोड़ों ने आवेदन किया था। इनमें से 12 जोड़ों को पंजीकरण कर उन्हें साथ रहने की अनुमति दी गई। हालांकि 22 आवेदन अभिलेखों के अभाव में निरस्त कर दिए गए। बाकी आवेदनों की प्रक्रिया जारी है।

समान नागरिक संहिता लागू (सोर्स- गूगल)

ग्राम पंचायत गाजीवाली ने बनाया रिकॉर्ड

जिले के ब्लॉक बहादराबाद की ग्राम पंचायत गाजीवाली पूरे जनपद में पहली शत प्रतिशत पंजीकरण कराने वाली पंचायत बन गई है। 26 मार्च 2010 के बाद विवाह करने वाले 201 व्यक्तियों का पंजीकरण पूरा किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके सहयोग के लिए बधाई दी।

आगे की योजना

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि 09 नवंबर तक प्रत्येक विकास खंड से कम से कम 05-05 ग्राम पंचायतों को शत प्रतिशत पंजीकरण कराना सुनिश्चित किया जाए। बता दें कि 31 दिसंबर तक पूरे जनपद के सभी पात्र लोगों का पंजीकरण पूर्ण करना लक्ष्य है। इसके लिए नगर निकायों के वार्डों और ग्राम पंचायतों में रोस्टर बनाकर पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे।

Dehradun: ‘रन फॉर यूनिटी’ में दिखी डोईवाला की ताकत, सरदार पटेल की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

जिला पंचायत राज अधिकारी का बयान

जिला पंचायत राज अधिकारी और UCC पोर्टल में नोडल अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उनका कहना है कि सभी पात्र जोड़ों को जल्द ही पंजीकरण की सुविधा मिलेगी और अभिलेखों के अभाव में आवेदन निरस्त होने की स्थिति को न्यूनतम किया जाएगा।

Location : 
  • Haridwar

Published : 
  • 31 October 2025, 4:37 PM IST