शादी के झांसे में इज्जत और भरोसा दोनों लुटे: जांच में मंगेतर निकला फर्जी अफसर, 5 पर केस दर्ज

हरिद्वार में फर्जी MNC अधिकारी बनकर युवती से की मंगनी, अकेले पाकर किया दुष्कर्म! शादी से पहले कार व ₹2 लाख नकद दहेज मांगा। जांच में मजदूर निकला मंगेतर। पुलिस ने आरोपी शुभम समेत 5 पर केस दर्ज किया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 September 2026, 12:10 PM IST

Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से धोखाधड़ी, रेप और दहेज उत्पीड़न का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने रिश्तों के भरोसे को तार-तार कर दिया है। रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का रिश्ता पथरी थाना क्षेत्र के सुकरासा निवासी शुभम से तय हुआ था।

सगाई से पहले आरोपी के परिवार ने बड़े-बड़े दावे करते हुए उसे नामी बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में बड़ा अधिकारी (सुपरवाइजर) बताया था। झांसे में आए लड़की पक्ष ने 24 मई को पूरे धूमधाम से सगाई की, जिसमें करीब दो लाख रुपये खर्च कर सोने की अंगूठी व उपहार दिए गए। शादी इसी साल नवंबर 2026 में होना तय हुई थी।

घर में घुसकर किया रेप और दी जान से मारने की धमकी

सगाई के कुछ ही दिनों बाद आरोपी की असली नीयत उजागर होने लगी। 31 मई को जब पीड़िता के माता-पिता खरीदारी के लिए बाजार गए थे, तभी शुभम चुपके से युवती के घर में दाखिल हो गया।

निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली नोएडा से क्यों पहुंचा हरिद्वार, कैसे खोली दुकान? संदिग्ध मौत के बाद उठे कई सवाल

आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता ने इस घिनौने कृत्य का विरोध किया, तो आरोपी ने शादी तोड़ने और उसे जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद रहने पर मजबूर कर दिया।

शादी की तारीख नजदीक आते ही दहेज का तांडव

जैसे-जैसे शादी की तारीख करीब आई, आरोपी परिवार का लालच और बढ़ता चला गया। 30 अगस्त को शुभम अपने परिजनों के साथ युवती के घर पहुंचा और शादी की एवज में लग्जरी कार, महंगा फर्नीचर और दो लाख रुपये नकद दहेज की अड़ंगदार मांग रख दी।

जब पीड़िता के परिजनों ने इतनी बड़ी मांग पूरी करने में अपनी लाचारी जताई, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज करते हुए रिश्ता तोड़ दिया और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

जांच में सामने आई खौफनाक सच्चाई

रिश्ता टूटने के बाद जब पीड़िता के परिजनों ने लड़के के बारे में गहराई से पड़ताल की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसे वे एमएनसी का बड़ा अफसर समझ रहे थे, वह उसी कंपनी में महज एक सामान्य लेबर (मजदूर) का काम करता था। धोखाधड़ी का अहसास होते ही पीड़िता ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

हरिद्वार में रूह कंपा देने वाली वारदात: बेरहमी से कत्ल कर सर्वानंद घाट पर फेंका शव, शरीर पर गहरे जख्म देख उड़े पुलिस के होश

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मंगेतर शुभम, उसके पिता राजकुमार, मां रेखा, भाई आशीष और बहन प्रियंका के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और धमकी देने का केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Haridwar

Published :  23 September 2026, 12:07 PM IST