हिंदी
नैनीताल की वादियों में गुजराती मर्डर मिस्ट्री
Nainital: नैनीताल की खूबसूरत वादियों में इन दिनों गुजराती पृष्ठभूमि की एक मर्डर मिस्ट्री सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'रहस्यम' की शूटिंग जोरों पर चल रही है। फिल्म की कहानी रहस्य, सस्पेंस और कर्म पर आधारित है, जो युवाओं को एक गहरा सामाजिक संदेश भी देती है। फिल्म का निर्देशन आसिफ कर रहे हैं, जो आरएचएसजी प्रोडक्शन (गुजरात) से जुड़े हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है, इससे पहले वह ‘पर्वत’ नामक फिल्म बना चुके हैं जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
आसिफ की अगली फिल्म एक हॉरर कॉमेडी होगी, जिसे वह विश्व सिनेमा के सामने पेश करने की योजना बना रहे हैं। ‘रहस्यम’ की मुख्य अभिनेत्री सपना व्यास हैं, जो एक फिटनेस आइकन भी हैं। उनके साथ अभिनेता उत्सव राजीव लीड रोल निभा रहे हैं, जो पिछले दस वर्षों से गुजराती सिनेमा में सक्रिय हैं।
फिल्म की कहानी एक पार्टी में हुई महक नाम की महिला की हत्या के रहस्य पर आधारित है। इस मर्डर के बाद शुरू होती है एक गहरी और रहस्यमयी तहकीकात, जो दर्शकों को रोमांच से भर देगी।
फिल्म की शूटिंग नैनीताल के प्रमुख स्थानों जैसे मॉल रोड, बलरामपुर हाउस, रूसी बायपास ब्रिज, बेलवियर और रामनगर में की जा रही है। शूटिंग की शुरुआत 6 अगस्त को रामनगर में हुई थी और पिछले दस दिनों से नैनीताल में विभिन्न सीन फिल्माए जा रहे हैं।
रविवार को मॉल रोड पर एक दिलचस्प सीन फिल्माया गया जिसमें एक चोर का पीछा किया गया। इस सीन को खास बनाने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद से झील के ऊपर से शानदार एरियल शॉट्स लिए गए।
फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर जतिन पांडे हैं, जो भवाली के रहने वाले हैं और मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन का कार्य भी करते हैं। उनका प्रोडक्शन बैनर जस्ट इमेजिन फिल्म्स के नाम से जाना जाता है।
'रहस्यम' के माध्यम से जहां उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती बड़े पर्दे पर नजर आएगी, वहीं यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सोचने पर मजबूर कर देने वाला संदेश भी देगी।
11 साल का इंतजार, MS Dhoni को मिली बड़ी जीत! 100 करोड़ के मानहानि केस में आ गया फैसला
Location : Nainital
Published : 12 August 2025, 4:57 PM IST
No related posts found.