अखिल भारतीय गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मनोज टिबड़ेवाल आकाश का सम्मान

अखिल भारतीय गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में देश के वरिष्ठ पत्रकार, डाइनामाइट न्यूज़ के फाउंडर एंड चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश को सम्मानित किया गया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 January 2026, 3:56 PM IST
google-preferred

Haridwar: देवभूमि के द्वार हरिद्वार में शांतिकुंज द्वारा अखिल भारतीय गायत्री परिवार के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार और डाइनामाइट न्यूज़ के फाउंडर एंड चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने इस सम्मान के लिए समूचे अखिल भारतीय गायत्री परिवार और परिवार के प्रमुख डॉ चिन्मय पांडया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए पत्रकारिता को लोककल्याण का हेतु बनने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

अखिल भारतीय गायत्री परिवार का शताब्दी समारोह 24 जनवरी तक चलेगा, जिसमे लोक कल्याण और विश्व शांति के लिए कई तरह के कार्यक्रम होंगे।

समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, ब्यूरोक्रेट्स समेत कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

पहले दिन के कार्यक्रम को गायत्री परिवार के मुखिया डॉ चिन्मय पांड्या, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया।

डॉ चिन्मय पांडया ने गायत्री परिवार के 100 वर्षों की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया और गायत्री परिवार के सदस्यों से विश्व शांति और लोक कल्याण का हेतु बनने का आह्वान किया।

इस मौके पर उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रमुख माता भगवती देवी और संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को महान युगद्रष्टा और मनीषी बताते हुए याद व नमन किया।

डॉ. चिन्मय पंड्या ने बताया कि दीक्षांत समारोह में लगभग डेढ़ हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। यह समारोह भारतीय संस्कृति आधारित उच्च शिक्षा की विशिष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इस अवसर पर आध्यात्मिक संतों के साथ-साथ राज्य के उच्च शिक्षामंत्री धनसिंह रावत सहित अनेक लोग मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हरिद्वार का यह त्रिवेणी संगम धर्म, ज्ञान और भक्ति का अद्भुत मिलन स्थल है, जो सभी के कल्याण का माध्यम बनेगा। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से अपील की कि वे गुरुदेव के जीवन और उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व को संस्कारमयी बनाएं और समाज एवं राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान दें।

शेखावत ने आगे कहा कि गायत्री परिवार ने भारत की सभ्यता और संस्कृति को केवल देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। गुरुदेव द्वारा दिए गए संगठन मंत्र और उनके प्रज्वलित चेतना के माध्यम से लाखों-लाखों परिवारों तक संस्कार और मानव चेतना का संदेश पहुंचाया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि परिवार और समाज के माध्यम से राष्ट्र को संस्कारमयी बनाने की प्रक्रिया आज भी जारी है और इसका प्रभाव व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक रूप से खुद को फिर से गढ़ रहा है। एक समय गुलामी की मानसिकता में फंसा भारत अब अपनी सांस्कृतिक मूल्यों और विरासत पर गर्व करता है।

इस कार्यक्रम में देश विदेश से गायत्री परिवार से सदस्यों समेत कई आम और गणमान्य लोग भाग ले रहे है।

समारोह के दौरान समाज और मीडिया में अमूल्य योगदान देने वाले एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश को सम्मानित किया गया। उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि उनकी प्रेरणा से कई लोग समाज सेवा और संस्कारमयी जीवन के मार्ग पर अग्रसर हुए हैं।

 

Location : 
  • Haridwar

Published : 
  • 18 January 2026, 3:56 PM IST

Advertisement
Advertisement