

देहरादून के विकास नगर में शनिवार को त्योहारों के मद्देनजर फायर सर्विस स्टेशन ने किसी भी प्रकार की आगजनी को रोकने के लिए कमर कस ली है। व्यापार मंडल अध्यक्ष और फायर सर्विस स्टेशन के इंचार्ज के बीच सुरक्षा को लेकर मीटिंग हुई।
आगजनी में सुरक्षा के उपाय बताते हुए
Dehradun: देहरादून के विकास नगर में त्योहारों के मद्देनजर फायर सर्विस स्टेशन ने किसी भी प्रकार की आगजनी को रोकने के लिए कमर कस ली है। दीपावली त्यौहार को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष और फायर सर्विस स्टेशन के इंचार्ज के बीच सुरक्षा को लेकर मीटिंग हुई। इस दौरान फायर सर्विस स्टेशन के इंचार्ज के द्वारा जानकारी दी गई।
दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून स्वीन बंसल ने सभी क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर सचेत किया। इसी क्रम में विकास नगर में भी दीपावली त्यौहार को देखते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता और कुछ व्यापारियों के द्वारा एक मीटिंग फायर सर्विस स्टेशन के इंचार्ज के द्वारा आहुत की गई। इस मीटिंग में पुलिस भी मौजूद रही।
संभावित आग हादसों पर सुरक्षा की जानकारी देते हुए
फायर स्टेशन के इंचार्ज के द्वारा बाजार में लगने वाले पटाखे की दुकानों को लेकर आगजनी से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बाजार में दुकान ना ही लगे तो अच्छा है।
बाहर पटाखे की दुकान लगने से फायर सर्विस की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। गैस सिलेंडर से होने वाली आगजनी की घटना और सुरक्षा के इंतजाम को लेकर फायर सर्विस स्टेशन के इंचार्ज के द्वारा बताया गया।
देहरादून में नाबालिक का अपहरण: पुलिस के पास सुराग, फिर भी आरोपी फरार; क्यों?
अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर घबराना नहीं चाहिए और उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गैस सिलेन्डर में आग लगने के बीस मिनट बाद विस्फोट होता है। इस बीच सिलेन्डर पर पानी की तेज बौछार करें। हवा से सम्पर्क तोड़ दें।
भोजन पकाने से पूर्व गैस के पाइप को भींगे कपड़े से पोंछने पर पता चल जाता है कि उसमें कहीं लिकेज तो नहीं है। उन्होंने बताया कि आगजनी के तीन मुख्य कारणों में उच्च ताप, हवा व ईंधन जिम्मेवार होते हैं।
उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना पर तुंरत काबू पाने के लिए विभाग पूरी तरह अलर्ट हैं। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य कराया जाएगा।
Beta feature