Site icon Hindi Dynamite News

Crime News in Haridwar: लक्सर में खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में रविवार को एक विधवा महिला का शव खेत में मिला जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Post Published By: Jay Chauhan
Published:
Crime News in Haridwar: लक्सर में खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Haridwar: जनपद के लक्सर क्षेत्र में रविवार को एक महिला का शव खेत से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव मिलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मृतका की पहचान सरोज (50 वर्ष) निवासी न्यू शिवपुरी लक्सर के रूप में हुई। मृतका के गले पर निशान मिले हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।

जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली पुलिस को रविवार सुबह एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि निर्माणाधीन न्यायालय भवन के सामने से जंगल जाने वाली सड़क किनारे एक ट्यूबवैल के पास खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जिस पर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला विधवा है तथा उसके चार बच्चे हैं।

बताया गया कि महिला पैसों के लेन देन का कार्य करती थी। भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर महिला के करीब एक लाख रुपए उधार बताए गए हैं। शनिवार शाम महिला उक्त व्यक्ति के साथ बाइक पर जाते देखी गयी है। जिससे संदेह और गहरा गया।

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा से पहले 3 करोड़ की स्मैक बरामद, जानिए किसको बेचने की थी तैयारी

पुलिस ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर महिला के करीब एक लाख रुपए उधार बताए गए हैं। शनिवार शाम महिला उस व्यक्ति के साथ बाइक पर जाते देखी गई थी। उसके बाद रविवार सुबह महिला का शव खेत से बरामद हुआ है। उधर, वो व्यक्ति भी लापता है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ चल रहा है। जिसके चलते महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लापता व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। उन्होंने घटना के शीघ्र पर्दाफाश का दावा किया है।

Exit mobile version