हिंदी
चमोली में सनसनीखेज वारदात
चमोली: जिले के जोशीमठ क्षेत्र से सोमवार को एक दुखद खबर सामने आई है। गोविंदघाट थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार घटना गोविंदघाट थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान जोशीमठ के नंदानगर (बांजबगड़) निवासी मनोज सिंह (22 वर्षीय) के रूप में हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मनोज सिंह जोशीमठ हेमकुंड घांघरिया यात्रा मार्ग में टैक्सी चालक के तौर पर कार्यरत थे। बीते 29 जून 2025 को मनोज सिंह की देवेंद्र चौहान नामक व्यक्ति से पेमेंट को लेकर कहासुनी और हाथापाई हो गई थी। इस बाबत मामला थाना गोविंदघाट पहुंचा, जहां समझौता भी हो गया था।
Saina Nehwal: साइना नेहवाल पति कश्यप से हुई अलग, बैडमिंटन फैंस को चौंकाया
लेकिन इसके बावजूद उसी रात मनोज सिंह रहस्यमय हालात में लापता हो गए। चमोली पुलिस ने लगातार 14 दिन तक तलाश जारी रखी। अंततः मनोज का शव एक पेड़ से लटका मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक मनोज सिंह की फाइल फोटो
परिजनों और क्षेत्रवासियों में घटना को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है और हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने तक शांति नहीं मिलेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब स्थानीय युवक ही अपनी भूमि पर सुरक्षित नहीं हैं तो बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? प्रशासन एक ओर चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसी यात्रा में जुटे मनोज जैसे युवाओं की निर्मम हत्या हो रही है।
हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई: टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि प्रशासन हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाए ताकि मनोज की आत्मा को शांति मिल सके।
क्षेत्रवासियों ने लोगों से गोपेश्वर पहुंचकर इंसाफ की मांग करने और परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है।
Location : Chamoli
Published : 14 July 2025, 4:05 AM IST
Topics : 2006 murder case prayagraj Chamoli Dead body Govindghat police station area Joshimath Young Man