Nainital: नाबालिग से छेड़छाड़, धर्मांतरण के दबाव और AI धमकी का एक और गंभीर मामला सामने, जाने पुलिस ने लिया क्या एक्शन

नैनीताल के लालकुआँ क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़, जबरन धर्मांतरण के दबाव और AI तकनीक से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले में कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है।

Nainital:  नैनीताल जिले में लालकुआँ क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, जबरन धर्मांतरण के दबाव और सोशल मीडिया पर AI तकनीक से अश्लील वीडियो बनाने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों वाले मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संवेदनशील प्रकरण पर नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी थी, जिसके बाद आरोपी को लालकुआँ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार घटना 29 अप्रैल 2026 की है, जब नाबालिग पीड़िता ने कोतवाली लालकुआँ में तहरीर देते हुए बताया कि करीब दो महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी, जिसमें लड़की की फोटो लगी थी, के जरिए उससे संपर्क किया गया।

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उसकी निजी जानकारी हासिल कर मोबाइल नंबर प्राप्त किया और फिर फोन पर संपर्क बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और विरोध करने पर AI तकनीक के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।

अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

मामला सामने आते ही इसकी गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल FIR दर्ज करने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके तहत कोतवाली लालकुआँ में मु.अ.सं. 69/26 धारा 78/79 बीएनएस और 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के बाद साक्ष्यों के आधार पर उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम 2022 की धारा 3(1)/5(1) भी जोड़ी गई।

राणा की अगुवाई में पुलिस टीम गठित

एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालकुआँ/हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई। सर्विलांस और विभिन्न माध्यमों से तलाश के बाद 1 मई 2026 को आरोपी को लालकुआँ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

22 साल की भाभी 55 साल के बुड्ढे के साथ भागी, भैया बोले- प्रधान जी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इब्राहिम पुत्र नजीर अहमद, निवासी ग्राम सरकरा, थाना बाजपुर, जिला ऊधमसिंह नगर, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वंदना चौहान, उपनिरीक्षक जोगेंद्र यादव, कांस्टेबल दिलीप कुमार, कमल बिष्ट, अशोक कम्बोज और जितेंद्र बिष्ट शामिल रहे।

Ghaziabad : क्या आग के बाद रहने लायक गौड़ ग्रीन एवेन्यू? टावर में मिली दरार, दीवारों पर लगे स्टील की एंगल तक पिघले

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि जनपद में धर्मांतरण से जुड़े अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति लागू है और ऐसे मामलों में तत्काल, कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का ठोस संदेश है कि इस तरह की हरकतें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषियों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

Location :  Nainital

Published :  1 May 2026, 5:07 PM IST

Advertisement