Nainital: नाबालिग से छेड़छाड़, धर्मांतरण के दबाव और AI धमकी का एक और गंभीर मामला सामने, जाने पुलिस ने लिया क्या एक्शन
नैनीताल के लालकुआँ क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़, जबरन धर्मांतरण के दबाव और AI तकनीक से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले में कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है।