हल्द्वानी में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Haldwani: नैनीताल जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार 3 मार्च को को वादिनी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 5 मार्च को उनके पड़ोस में रहने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के घर में एक व्यक्ति घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 75/2026 धारा 74/332 (सी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी और अमित कुमार सैनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की रणनीति बनाई।

India vs NZ T20 World Cup Final: इंडिया ने गाड़े झंडे, टी20 वर्ल्ड कप किया अपने नाम, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 मार्च को आरोपी करन आर्या को जेल रोड स्थित शीशम बाग कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो संख्या UK 04TA-7131 भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन आर्या पुत्र राम सिंह निवासी नया गांव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है।

Gorakhpur News: ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए पीड़ित को पुलिस ने ऐसे दिलाई खुशी

पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Location : 
  • Haldwani

Published : 
  • 9 March 2026, 3:32 AM IST

Advertisement
Advertisement