India vs NZ T20 World Cup Final: इंडिया ने गाड़े झंडे, टी20 वर्ल्ड कप किया अपने नाम, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्वकप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारत को पहले खेलने का मौका दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड के सामने 5 विकेट खोकर 256 रनों का लक्ष्य रखा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 March 2026, 6:57 AM IST
google-preferred

Ahmedabad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 विश्वकप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड के सामने 5 विकेट खोकर 256 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में न्यूजीलैँड की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई और मैच भारत की झोली में आ गया।

इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया है।

टीम इंडिया की धुंआधार बैटिंग

इस मैच में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 255 रन बनाए। भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने फॉर्म में वापसी की और फाइनल में उनका बल्ला चला। उन्होंने 21 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। संजू के साथ अभिषेक ने 43 गेंद में 98 रन की ओपनिंग साझेदारी की।

Jharkhand News: बाल्यावस्था पर भारी पड़ रही शादी की परंपरा, देवघर में बाल विवाह की भयावह तस्वीर

भारत का स्कोर 15वें ओवर के बाद एक विकेट पर 203 रन था। इसके बाद 16वें ओवर में टीम इंडिया ने संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाए। फिर 17वें ओवर में सात रन और 18वें ओवर में नौ रन बने। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या आउट हुए और 11 रन बने। हालांकि, आखिरी ओवर में शिवम दुबे का बल्ला चला और इसकी वजह से टीम 250 के पार पहुंच सकी। दुबे आठ गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने आखिरी यानी 20वें ओवर में 24 रन बटोरे।

भारत ने इतिहास बदलकर नया अध्याय लिखा

न्यूजीलैंड की ओर से ओपन‍िंग करने फ‍िन एलन और ट‍िम सीफर्ट आए, जहां मैच के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर श‍िवम दुबे ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर कैच छोड़ द‍िया। एलन का उस समय खाता भी नहीं खुला था लेकिन तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने एलन का विकेट झटका। इसके बाद अगले ही ओवर में बुमराह ने रचिन रविंद्र को चलता किया।

इसके बाद न्यूजीलैंड को सबसे बड़ा झटका वरुण ने 9वें ओवर में दिया। जब उन्होंने सीफर्ट का विकेट झटका। ईशान ने एक शानदार कैच लपका। सीफर्ट के बल्ले से 52 रन आए. 13वें ओवर में अक्षर ने डेरिल मिचेल का विकेट झटका। इसके बाद 16वें ओवर में बुमराह ने नीशम को बोल्ड कर दिया। इसी ओवर में बुमराह ने हेनरी को भी बोल्ड किया। इसके बाद 18वें ओवर में बुमराह ने सैंटनर को भी बोल्ड कर दिया।

Gold Price: US-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों में तेज उछाल, जानें क्या अभी खरीदना सही रहेगा?

रविंद्र के बल्ले से केवल 1 रन आए। इसके बाद 5वें ओवर में अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर दिया। उस वक्त कीवी टीम का स्कोर 47 रन था लेकिन इसी बीच सीफर्ट ने केवल 23 गेंद में ही फिफ्टी जड़ दी। इसके बाद हार्दिक 8वां ओवर लेकर आए और उन्होंने मार्क चैपमैन को आउट कर दिया। न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

 

भारत ने फाइनल में कीवियों को 96 रनों से रौंदा

 

 

भारत का 255/5 का स्कोर टी20 विश्वकप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने खुद का दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2024 टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट पर 176 रन बनाए थे।

भारत तीसरी बार बना टी20 का विश्व विजेता

भारत (प्लेइंग XI)

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराहे।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI)

टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

Location : 
  • Ahmedabad

Published : 
  • 8 March 2026, 10:45 PM IST

Advertisement
Advertisement