
बाइक सवार युवक की मौत
Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां फ़ैज़गंज बेहटा थाना क्षेत्र के सिरसका गांव के समीप आरामशीन के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय कुमार (25), पुत्र नरेश पाल, निवासी सिरसका के रूप में हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, विनय कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी आरामशीन के पास तेज़ रफ़्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुँचे और पुलिस को अवगत कराया।
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा
सूचना पर पहुँची फ़ैज़गंज बेहटा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि विनय कुमार शादीशुदा थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है, गांव में भी शोक की लहर है।
थाना पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन व चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
गौरतलब है कि ऐए दिन हादसे की खबर सामने आती रहती है। जहां कई लोग की जान चली जाती है, तो कई लोग घायल हो जाते हैं। ये हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में शासन और प्रशासन से बड़ा सवाल है कि आखिर ये हादसे कब थमेगें?
Location : Badaun
Published : 22 March 2026, 3:29 PM IST
Topics : Badaun News Dumper Latest News UP News