प्रयागराज की Shakti Dubey ने कैसे रचा इतिहास? जानिये UPSC CSE टॉपर बनने की पूरी कहानी

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने रैंक-1 हासिल कर टॉप कीं हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 April 2025, 10:43 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) द्वारा सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार भी लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है, जिसमें प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली शक्ति दुबे ने 1 रैंक हासिल कर इस साल टॉप किया है। शक्ति की सफलता ने न केवल उनके परिवार को गर्वित किया है, बल्कि यह उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है जो इस क्षेत्र में अपने करियर को बनाना चाहते हैं।

जानिए कहां से हुई शक्ति दुबे की पढ़ाई- लिखाई

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है और इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 2018 से UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। शक्ति की मेहनत और लगन ने उन्हें इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता दिलाई, और उन्होंने यह साबित कर दिया कि सपना देखने से ज्यादा महत्वपूर्ण है उसे पूरा करने की दिशा में काम करना।

 

UPSC CSE Mains 2024 का परिणाम घोषित

देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC CSE का परिणाम हर साल लाखों उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है। इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। सफल अभ्यर्थियों में उत्तर प्रदेश से शक्ति दुबे के अलावा अन्य राज्य के विद्यार्थियों ने भी अच्छे प्रदर्शन किए हैं। इस वर्ष जनरल कैटेगरी में 335 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से 109 और OBC वर्ग से 318 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है।

कुल 1009 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की

UPSC CSE Mains 2024 के इंटरव्यू 17 अप्रैल तक चले थे और इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी से हुई थी। मेन्स में पास होने वाले 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था जिसमें से फाइनल 1009 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है।

शक्ति दुबे की सफलता ने यह दर्शाया है कि अगर समर्पण और मेहनत से लक्ष्य का पीछा किया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है।

इस वर्ष UPSC CSE के परिणाम ने यह भी स्पष्ट किया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकलने में सक्षम हैं। शक्ति दुबे की सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सभी छात्राओं के लिए एक मजबूत संदेश भी है कि अपनी योग्यताओं पर विश्वास करो और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ो।

UPSC CSE Mains 2024 का परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं। यहां पर उन्हें सभी आवश्यक जानकारी और सफल उम्मीदवारों की सूची मिलेगी।

Location :