महराजगंज: फरेंदा में स्वच्छता पर प्रशासन एक्शन मोड में, DM-CDO ने भी मंदिर परिसर में किया साफ-सफाई

नवरात्रि के पावन अवसर पर फरेंदा स्थित लेहड़ा देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया… पढ़ें पूरी खबर

महराजगंज: नवरात्रि के पावन अवसर पर फरेंदा स्थित लेहड़ा देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम और सीडीओ ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर से गुजर रहे नाले की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी फरेंदा एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि नाले की नियमित सफाई सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही नाले की पैमाइश कर उसका विधिवत चिन्हांकन कराया जाए, ताकि जल निकासी में कोई बाधा न हो।

DPRO Joins DM and CDO in Wielding the Broom

DM-CDO संग DPRO ने उठाया झाड़ू

ऑर्गेनिक कम्पोस्टर मशीन स्थापित करने के निर्देश

मंदिर परिसर में एकत्रित होने वाले फूल-माला एवं अन्य जैविक अपशिष्ट के निस्तारण के लिए ऑर्गेनिक कम्पोस्टर मशीन स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। इससे तैयार खाद का उपयोग परिसर के सौंदर्यीकरण एवं पौधारोपण में किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं में भी वितरित किया जाएगा।

मंदिर परिसर में लगभग 400 दुकानें संचालित

जिलाधिकारी ने बताया कि मंदिर परिसर में लगभग 400 दुकानें संचालित हैं, जो स्थानीय लोगों की आजीविका का प्रमुख साधन हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुकानों को सुव्यवस्थित ढंग से लगाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई परेशानी न हो और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

Cyber Crime: देवरिया में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 31 लाख की संपत्ति कुर्क; जानिये पूरा मामला

सुलभ शौचालय निर्माण  के लिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित अतिथि भवन, धर्मशाला एवं सीढ़ी-पौड़ी का अवलोकन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे तालाब सुंदरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया और सुलभ शौचालय निर्माण  के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

महराजगंज में चर्चित अरविंद चौधरी मौत कांड में बड़ा अपडेट, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इससे पूर्व जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने मंदिर में आर्द्रवन देवी (लेहड़ा देवी) का दर्शन-पूजन कर जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, तहसीलदार वशिष्ठ कुमार, थानाध्यक्ष फरेंदा, मेला प्रभारी, पुलिस बल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 22 March 2026, 7:06 PM IST

Advertisement