देवरिया में चिंगारी ने जला दी साल भर की मेहनत! किसानों में मचा हाहाकार

देवरिया में एक मामूली चिंगारी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। साल भर की लगन और उम्मीदें कुछ ही पल में राख हो गईं, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। नुकसान का अंदाजा और प्रभावित किसानों की स्थिति ने लोगों को चिंतित कर दिया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 2 April 2026, 4:40 PM IST
google-preferred

Deoria: जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापर सिगनी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक खेतों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने इतना भयावह रूप ले लिया कि चारों तरफ धुआं और लपटें ही नजर आने लगीं। ग्रामीणों के सामने उनकी महीनों की मेहनत जलकर राख होती रही और कोई कुछ नहीं कर पाया। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल बना दिया है।

पल भर में जली मेहनत

बताया जा रहा है कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल अचानक आग की चपेट में आ गई। आग लगने का सही कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन तेज हवा ने इसे और खतरनाक बना दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के कई खेत भी इसकी चपेट में आ गए। किसानों की आंखों के सामने उनकी तैयार फसल जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों ने बताया कि यह फसल ही उनके पूरे साल की कमाई का सहारा थी।

ग्रामीणों ने किया बचाव का प्रयास

आग लगने के बाद गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। बाल्टी, पाइप और जो भी साधन मिले। उनसे आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि किसी की कोशिश काम नहीं आई। इसी बीच घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

देवरिया में सियासी बवाल: फर्जी मुकदमों के आरोप पर सड़क पर उतरे पूर्व विधायक, सड़क से सदन तक लड़ाई की चेतावनी

फायर ब्रिगेड की मशक्कत जारी

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि तेज हवा और लगातार फैलती आग के कारण हालात काबू में करना मुश्किल हो गया। काफी देर तक प्रयास के बाद भी आग पूरी तरह से नियंत्रित नहीं हो सकी। इस बीच गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

दहशत में किसान

इस घटना के बाद गांव के किसान काफी परेशान और डरे हुए हैं। जिन खेतों में आग नहीं पहुंची है। उनके मालिक भी अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं। हर कोई यही सोच रहा है कि अगर आग फिर भड़की तो बाकी फसल भी खतरे में पड़ सकती है।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 2 April 2026, 4:40 PM IST

Advertisement