क्या होगा पूजा पाल का हाल? सपा ने निकाला तो पहुंची योगी के पास, क्या है भविष्य?

पूजा पाल का मुद्दा लगातार उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा बनता जा रहा है। अखिलेश यादव ने पार्टी से निष्कासित किया तो पूजा पाल अब योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच गई। उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अब सवाल है कि आगे पूजा का भविष्य क्या होगा? वह भाजपा जॉइन करेंगी या फिर उनके दिमाग में कुछ अलग रणनीति बनी हुई है?

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 August 2025, 10:44 AM IST
google-preferred

Lucknow: समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल को अखिलेश यादव ने बाहर का रास्ता दिखाया। जिसके बाद पूजा पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अब इस बात की जानकारी नहीं आई कि पूजा पाल और योगी आदित्यनाथ के बीच क्या बात हुई। पूजा पाल का मामला इस वक्त उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे ज्यादा गरमाया हुआ है। सबके मन में सवाल है कि अब पूजा पाल क्या करेगी? क्या वह भाजपा जॉइन करेंगी क्या फिर कुछ और सोचा हुआ है।

योगी आदित्यनाथ के पास पहुंची पूजा

पूजा पाल ने ट्विटर पर लिखा, "मै एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उनके नेतृत्व में गुंडों-माफिया को उनके उचित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। जो कि एक प्रगतिशील समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।" यह शब्द पूजा पाल ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान ट्विटर पर लिखें, जिसके बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई।

पूजा पाल ने क्या कहा था?

विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चल रही चर्चा के दौरान सपा की विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की सराहना की थी। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस की नीतियां लागू की। जिसके कारण मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय मिला है। अतीक अहमद जैसे अपराधी उनके कारण मारे गए।" उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी आवाज सुनी और न्याय दिलाया, जबकि अन्य लोग अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ने से कतराते थे।

पूजा पाल ने खुलकर की थी योगी आदित्यनाथ की तारीफ

पूजा पाल ने खुलकर कहा, "मेरे पति की हत्या किसने की, यह सब जानते हैं। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात सुनी, जब अन्य कोई नहीं सुन रहा था।" विधायक ने कहा कि जब वह थक गई थी और महसूस किया कि कोई अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ नहीं बोल रहा है तो मुख्यमंत्री ने उनकी मदद की और न्याय दिलाया।

अखिलेश यादव ने किया पार्टी से निष्कासित

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 14 अगस्त को विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पूजा पाल ने जब योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी, जिससे समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव नाराज हो गए और उन्होंने पूजा पाल को तत्काल पार्टी से निष्कासित कर दिया। पूजा के विवादित बयान के कुल 8 घंटे के बाद उनको समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया।

विधायक पूजा पाल पर शिवपाल यादव ने कसा तंज

शिवपाल सिंह यादव से निष्कासित विधायक पूजा पाल के बारे में कहा कि पार्टी में अनुशासन का पालन करना जरूरी है। जो लोग अनुशासनहीनता करेंगे, उनका हश्र वही होगा जो पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का हुआ था। उन्होंने कहा कि केशव मौर्य कभी भी चुनाव नहीं जीत पाए और पूजा पाल भी दोबारा विधायक नहीं बन पाएंगी।

सपा विधायक रागिनी ने भी पूजा पाल पर किया हमला

रागिनी सोनकर ने पूजा पाल के निष्कासन का खुला समर्थन करते हुए तीखा तंज भी कसा। उन्होंने कहा, "कौन पूजा पाल? पूजा पाल किस पार्टी में है? अच्छा हुआ आपने ये बताया...क्योंकि मुझे ये पता नहीं था। जनता भी इस वजह से रोष में है। पूजा पाल समाजवादी पार्टी के सिंबल और जन-समर्थन से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थी, लेकिन अब उन्होंने उसी पार्टी और जनता का विश्वास तोड़ा है। जिस समय उन्होंने गलत वोट दिया था, तब पार्टी ने कुछ नहीं कहा। लेकिन अब जब वो सरेआम पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ बयान देंगी तो पार्टी एक्शन नहीं लेगी क्या? ये महिला-पुरुष का मामला नहीं है, जो गलत है वो गलत है।"

 

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 17 August 2025, 10:44 AM IST

Advertisement
Advertisement