Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, जानिए यूपी-हरियाणा में वैदर का हाल

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 May 2026, 6:18 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज आंधी, बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटे तक की हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। दिल्ली के कई इलाकों में पहले ही बारिश दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन साथ ही सावधानी बरतने की भी जरूरत बढ़ गई है।

यूपी के मौसम का हाल

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 मई को तेज आंधी आने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं वेस्ट यूपी में 28 से 31 मई तक आंधी, बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 28 से 31 मई के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इसी दौरान हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

आईएमडी ने दी चेतावनी

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, झांसी, महोबा और मथुरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आगरा, गौतम बुद्ध नगर, हमीरपुर और हाथरस में भी तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है।

हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, मेवात, रेवाड़ी और सिरसा में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। गुरुग्राम, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, पलवल और रोहतक में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

यूपी की बड़ी खबर: भाजपा ने गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी समेत समेत इन जिलों में नियुक्त किये जिलाध्यक्ष, देखिए सूची

राजस्थान के भरतपुर में भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण मौसम में परिवर्तन

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इससे तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज उत्तर भारत में बदला हुआ रहेगा। विभाग ने पहले ही बारिश व आंधी का तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया है।

बदायूं में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, कूल हुआ मौसम

शुक्रवार को विभाग ने हल्की बारिश व आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन के समय में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। जबकि शाम को हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की हो जाएगी।

आईएमडी ने सतर्क रहने के दिए निर्देश

प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Location :  New Delhi

Published :  29 May 2026, 5:52 AM IST

Advertisement