देवरिया में मौसम बना आफत, OHE लाइन टूटने से बिहार की ट्रेनों की रफ्तार थमी

देवरिया में चक्रवाती तूफान और मूसलाधार बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे गोरखपुर-बिहार डाउन लाइन बाधित हो गई। OHE लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है और रेलवे टीम मरम्मत कार्य में जुटी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 29 May 2026, 4:05 PM IST
google-preferred

Deoria : देवरिया में खराब मौसम का असर रेलवे संचालन पर भी देखने को मिला। चक्रवाती तूफान और तेज बारिश के चलते गौरी बाजार क्षेत्र के खरोह के पास गोरखपुर-बिहार डाउन रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।

जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं कुछ ट्रेनों को डीजल इंजन की मदद से देवरिया की ओर भेजा जा रहा है। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर ट्रैक और OHE लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं।

खराब मौसम के कारण मरम्मत कार्य में समय लग सकता है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Location :  Deoria

Published :  29 May 2026, 4:05 PM IST

Advertisement