गांव में अचानक मच गई चीख-पुकार! लाठी-डंडों से हमले में दो गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

झांसी के गरौठा क्षेत्र के रमपुरा गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना में दो लोग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने कथित आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दोनों घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 23 November 2026, 6:54 PM IST
google-preferred

Jhansi: झांसी के गरौठा में मारपीट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक के बाद एक दो अलग-अलग जगहों पर हुए लाठी-डंडों के हमलों से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना कोतवाली गरौठा क्षेत्र के ग्राम रमपुरा की है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने दो अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर दो लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की। दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

गांव और खेत में अलग-अलग जगह हुआ हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, रमपुरा गांव में मारपीट की दोनों घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं। बताया जा रहा है कि पहले गांव में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद खेत पर एक अन्य व्यक्ति को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि यहां भी लाठी-डंडों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया।

झांसी में आग का तांडव, तीन दुकानों का लाखों का सामान जलकर राख, पेट्रोल पंप तक पहुंचने का था खतरा

दो अलग-अलग जातियों से हैं घायल

बताया जा रहा है कि हमले में घायल हुए दोनों व्यक्ति अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपित और घायलों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। घटना के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य वजह थी, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

Jhansi News

दो जगहों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला (IMG: Dynamite News)

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

घटना के बाद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए कथित आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस अब दोनों हमलों की परिस्थितियों और विवाद की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।

झांसी के किसानों को DAP की दरकार, समितियों में NPK मिलने पर विधायक ने जताई चिंता; प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

मारपीट में घायल दोनों लोगों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का उपचार कराया जा रहा है।

Location :  Jhansi

Published :  23 November 2026, 6:54 PM IST

Advertisement