हिंदी
पवन सिंह और धनंजय सिंह ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगाई हाजिरी (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Mirzapur: देशभर के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शुमार मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। आम भक्तों के साथ-साथ देश और समाज की जानी-मानी हस्तियां भी मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार की रात, शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन, भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बिहार से भाजपा विधान परिषद सदस्य पवन सिंह, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू के साथ विंध्याचल देवी धाम पहुंचे।
विख्यात विंध्याचल धाम पहुंचकर इन दिग्गज हस्तियों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पहुंचते ही इन मशहूर चेहरों को देखने के लिए श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सभी ने हाथ जोड़कर मां विंध्यवासिनी से देश, समाज और सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।
पवन सिंह और पूर्व सांसद धनंजय सिंह बिल्कुल सादगी के साथ मां के दरबार में पहुंचे थे। हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात और दिग्गजों के एक साथ आने से राजनीतिक सरगर्मियां जरूर तेज हो गई हैं, लेकिन मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दोनों ने राजनीतिक मुद्दों पर कुछ भी बोलने से पूरी तरह इनकार कर दिया। उन्होंने अपनी इस धाम यात्रा को पूरी तरह आस्था से जोड़ते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा घर-परिवार, देश और समाज के कल्याण तथा समृद्धि के लिए है और मां विंध्यवासिनी सबका कल्याण करेंगी।
Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन में मिठाई-दक्षिणा के अलावा दें ये खास गिफ्ट, देखकर खिल उठेंगे चेहरे
Location : Mirzapur
Published : 14 October 2026, 11:26 AM IST