जिस गाड़ी पर लिखा था ‘दिव्यांगों के लिए निःशुल्क’, वही अब झाड़ियों में सड़ रही! विंध्याचल में लाखों के संसाधनों का ये हाल क्यों?
मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में वृद्ध, अशक्त और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाई गईं गोल्फ कार्ट और ग्रीन ई-बसें कथित तौर पर उपयोग के बजाय झाड़ियों और कीचड़ के बीच खड़ी हैं। वाहनों पर नगर पालिका की ओर से निःशुल्क सेवा का प्रचार तो किया गया, लेकिन मौके पर कई गाड़ियां लंबे समय से खुले में खड़ी नजर आ रही हैं। इससे इनके रखरखाव और उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं।