Mirzapur News: व्यापारी की पिटाई से दलित युवक की मौत, क्या कस्बा इंचार्ज की लापरवाही ने ली बलि?

मिर्जापुर के विन्ध्याचल में उधारी विवाद के चलते व्यापारी की पिटाई से घायल दलित युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की लापरवाही से नाराज परिजनों ने धाम के न्यू वीआईपी गेट पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। कस्बा इंचार्ज की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Updated : 21 July 2026, 10:05 AM IST
google-preferred

Mirzapur: उधारी के पैसे के विवाद में दबंग व्यापारी की बेरहमी से पिटाई का शिकार हुए दलित युवक ने आखिर वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर से भड़के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की हीलाहवाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित भीड़ ने विन्ध्याचल धाम के न्यू वीआईपी गेट पर युवक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे धाम क्षेत्र में भारी प्रशासनिक हड़कंप मच गया।

उधारी के विवाद में हुई थी बेरहम पिटाई

जानकारी के मुताबिक, उधारी के पैसों के लेनदेन को लेकर स्थानीय व्यापारी ने दलित युवक के साथ मारपीट की थी। व्यापारी और उसके बेटे ने युवक की इस कदर बेरहमी से पिटाई की कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां जीवन और मौत की जंग लड़ते हुए उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें-Gorakhpur: धारदार हथियार के हमले से जिंदगी की जंग हारा युवक, देर शाम गांव में क्यों मचा बवाल?

विन्ध्याचल पुलिस की हीलाहवाली से भड़का आक्रोश

युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का सीधा आरोप है कि विन्ध्याचल पुलिस की सुस्ती और लापरवाही के कारण आरोपी व्यापारी बेखौफ घूमता रहा। अगर समय रहते विन्ध्याचल पुलिस आरोपी पर सख्त कार्रवाई करती, तो शायद मामला इतना गंभीर न होता। लोगों ने मुख्य रूप से कस्बा इंचार्ज पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यह भी पढ़ें-कन्नौज शिक्षक अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, वारदात के पीछे इनका हाथ

न्यू वीआईपी गेट पर शव रख पुलिस प्रशासन को घेरा

पुलिस की कार्यशैली और आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने मृतक का शव सीधे विन्ध्याचल धाम के न्यू वीआईपी गेट पर ला रखा और सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। धाम के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम होने से दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं और स्थानीय आवागमन पर असर पड़ा। खबर लिखे जाने तक परिजन कस्बा इंचार्ज पर कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गेट पर डटे हुए हैं।

मृतक की मां ने घटना के संबंध में मृतक की मां ने पुलिस की लापरवाही और आरोपी व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर अपनी आपबीती सुनाई।

Location :  Mirzapur

Published :  21 July 2026, 10:05 AM IST

Related News

Advertisement