चक्काजाम कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई गिरफ्तार
इंदौर में एक बेहद व्यस्त चौराहे पर धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात लाठीचार्ज किया और 11 लोगों को एहतियातन गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।