पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए हमले के मामले में सुनवाई तेज, गवाही पर टिकी सबकी नजर
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 2002 में हुए जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई तेज हो गई है। विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में डॉक्टर से दोबारा जिरह हुई है, जबकि अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। मामले में कई आरोपियों के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।